Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

इंडियन कॉन्फेडरेशन ऑफ लेबर द्वारा मनाया गया एक मई दिवस

By News Desk May 1, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अभिनव कुमार

राँची। इंडियन कॉन्फेडरेशन ऑफ लेबर (आईसीएल) झारखंड प्रदेश द्वारा बुधवार, दिनांक 01 मई 2024 को एक मई दिवस धूमधाम से मनाया गया। साथ ही कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि जो भी पूरे राष्ट्रीय में गरीब लाचार मजदूर ऑटो चालक ई रिक्शा चालक के साथ हो रही अत्याचार है उसको सरकार गंभीरता पूर्वक विचार करें और आज आचार संहिता लगा हुआ है और यातायात प्रशासन द्वारा सभी सीएनजी ऑटो ई रिक्शा चालक गरीब फुटपाथ दुकानदारों को बेवजह अभियान के नाम पर परेशान किया जा रहा है और दिनेश सोनी मांग करता है कि इस अभियान को तत्काल रोका जाए।

और चुनाव होने के बाद फिर से अभियान चलाया जाए झारखंड प्रदेश के ऑटो चालकों ई रिक्शा चालक एवं मजदूर वर्ग के लोगों का समस्या कैसे निदान हो उनका विचार और विमर्श क्यों नहीं परिवहन विभागीय हो या डीटीओ रांची हो या यातायात प्रशासन हो साथ ही साथ-महासंघ के पदाधिकारी भी बैठक मैं उपस्थित हो और हर प्रकार का समस्या का निदान निकाला जा सकता है। एक मई दिवस के बैठक में उपस्थित पदाधिकारी आईसीएल के प्रदेश महासचिव राम आशीष ,सिंह संगठन मंत्री प्रमोद का झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह प्रदेश कार्यकारी सदस्य भोला सिंह पप्पू सिंह महानगर अध्यक्ष बादल थापा रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के रांची जिला उपाध्यक्ष रामाधार तिवारी एवं आईसीएल के सदस्य भी उपस्थित थे । यह जानकारी रामआशीष सिंह, प्रदेश महासचिव इंडियन कनफेडरेशन ऑफ लेबर (आईसीएल) झारखंड प्रदेश द्वारा साझा की गई।

subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text