Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

आठ वर्षीय बालिका बनी तेंदुए की शिकार, क्षत-विक्षत शव बरामद

By News Desk May 1, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज अंतर्गत धर्मापुर गांव निवासी श्यामा पुत्री चुन्नू मंगलवार शाम को घर के सामने अन्य बच्चों के साथ मौजूद थी। बालिका कुछ देर में बच्चों से अलग हुई। इसी दौरान एक तेंदुआ जंगल से निकल कर आया और बालिका को उठा ले गया। बालिका के न दिखने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह सभी बालिका की खोजबीन कर रहे थे। तभी घर से 200मीटर की दूरी पर बालिका का क्षत विक्षत शव मिला। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। सभी ने घटना की जानकारी रेंज कार्यालय में दी। वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने DFO को घटना से अवगत कराया। DFO B शिव शंकर ने बताया कि बालिका को शाम को तेंदुआ खींच ले गया था।
अलग अलग टुकड़ों में शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वह घटना स्थल के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि 10हजार रूपये पीड़ित परिवार को दिया गया है।

Subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text