अग्रवाल वीमेन सेल की महिलाओं ने नवरात्री के पहले दिन दो जरूरतमंद लड़कीओ का पढाई का पूरा खर्चा उठाया.
अतुल्य भारत चेतना
कुलभूषण गोयल
मोगा/पंजाब। अग्रवाल वीमेन सेल की महिलाओं ने नवरात्री के पहले दिन दो जरूरतमंद लड़कीओ का पढाई का पूरा खर्चा उठाया.यह लड़कियां एसडी गर्ल्स स्कूल की फर्स्ट क्लास व फोर्थ क्लास की विद्यार्थी है.
अगरवाल वीमेन सेल की प्रेजिडेंट भावना बंसल ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा से समाज में असमानता कम होती है। शिक्षा महिलाओं को सशक्त बनाती है और उन्हें अपने और अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य बनाने में मदद करती है। एक शिक्षित समाज अधिक स्थिर होता है और संघर्ष के बाद तेजी से उबर सकता है।

लड़कियों को शिक्षित करने से जीवन संरक्षित होता है और मजबूत परिवारों,समुदायों और अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण होता है। एक शिक्षित महिला आबादी वाले देश की उत्पादकता को बढ़ाती है और आर्थिक विकास को बढ़ावा देती है।इस अवसर पर भावना बंसल,प्रदेश अध्यक्ष नीरू बंसल,डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट शिफाली अग्रवाल,नीलम जैन,लकी,कांता,शिल्पा गोयल,सुनीता बंसल, स्कूल प्रिंसिपल सोनिया हर्ष शामिल थी।
subscribe aur YouTube channel
