अतुल्य भारत चेतना
कुलभूषण गोयल
मोगा/पंजाब।
नगर निगम मोगा द्वारा भारत स्वच्छता मिशन की शुरुआत वार्ड न. 37 में न्यू टाउन के एल कपूर पार्क से की गई। पार्षद डॉ. रीमा सूद व समाजसेवी डॉ. नवीन सूद ने मेट मदन लाल व सहायक कुलवंत सिंह की अगुवाई में निगम कर्मचारियों सहित स्वच्छता के लिए एक स्पष्ट संदेश देकर स्वच्छता अभियान का आह्वान किया। डॉ. नवीन सूद ने बताया कि यह अभियान लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने में एक महान पहल के रूप में कार्य करेगा।स्वच्छ भारत मिशन शहरी और ग्रामीण संयुक्त रूप से 15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक चलाया जायेगा। इस अवसर पर मदन लाल मेट, सहायक कुलवंत सिंह, संदीप, हैप्पी,अनीता, कृष्णा, पवन, विक्रम, मंगल, शकुन्तला आदि उपस्थित रहे।
