अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव
बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पूरे छत्तीसगढ़ में विधानसभा प्रभारी की सूची जारी की है। इसी कड़ी में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ लोकप्रिय नेता प्रदेश सचिव अशोक राजवाल को रामपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, चंदन यादव, सप्तगीरी उलाका, विजय जांगीड़ व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मस्तूरी के कांग्रेस नेता प्रदेश सचिव अशोक राजवाल को रामपुर विधानसभा का प्रभारी बनाकर अहम जिम्मेदारी दी है।

पूर्व में अशोक राजवाल पार्टी के विभिन्न पदों का निर्वहन कर चुके हैं। वह ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सक्रिय रहते हैं। पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें अहम् जिम्मेदारी दी गयी है। इनकी नियुक्ति पर पूरे विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।