बाहरी व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं में असंतोष
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता
इसे भी पढ़ें (Read Also): प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में राजपूत समाज ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
भरतपुर – डीग जिले में कांग्रेस संगठन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी की नियुक्ति के बाद से ही स्थानीय कार्यकर्ता नाराज़ हैं और विरोध तेज़ हो गया है। मंगलवार को जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिले और अपनी आपत्तियाँ रखीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजीव चौधरी डीग जिले के नहीं हैं और उनका नाम जिले की वोटर लिस्ट में भी नहीं है। ऐसे में बाहर के व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं में असंतोष है। कुम्हेर ब्लॉक अध्यक्ष लाखन फौजदार निवासी हिंगोली ने बताया कि आज डीग जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी के विरोध में पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिले। सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। दिल्ली में कांग्रेस की रैली की तैयारियों को लेकर कल डीग जिले में कांग्रेस की मीटिंग है। जिसमें प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। डीग जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मीटिंग का बहिष्कार करेंगे और मीटिंग में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी का विरोध करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि डीग जिले में जिला अध्यक्ष का पद स्थानीय नेता को दिया जाए, ताकि संगठन मज़बूत हो सके।

