Breaking
Thu. Aug 21st, 2025

…आज बिरज मा होली रे रसिया !

By News Desk Mar 8, 2024
Spread the love

राम जानकी खाटू श्याम मंदिर मे ग्यारस की रात फूलों के साथ रंग गुलाल उड़ा कर श्याम भक्तो ने खूब लगाए ठुमके

अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी

जरवल/बहराइच। आज बिराज मा होली रे रसिया… जैसे तमाम फगुआ गीतों के बीच बुधवार की रात को जरवल के कृष्णनगर वार्ड स्थित नारायण दास एवं खाटू श्याम मंदिर में ग्यारस के दिन फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की विजया एकादशी के अवसर पर भव्य भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

जिसमे पुरुषो के साथ महिलाओ ने जमकर गुलाल अबीर उड़ा कर फगुआ गीतों के साथ जमकर ठुमका लगाया इसके साथ ही आरती के तुरंत बाद भजनों की गंगा प्रवाह हुई व फूलों के साथ जमकर गुलाल अबीर उड़ाया गया।

साथ ही जमकर होली भी खेली गयी जो देर रात्रि तक भजनो का सिलसिला चलता रहा।इस अवसर पर नगर के तमाम भक्तजनो मे महिलाओ के साथ पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।

subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text