Breaking
Thu. Aug 21st, 2025

मास्टर केहर सिंह मार्शल आर्ट एकेडमी में बच्चों को गुड व बैड टच के बारे जागरूक करने हेतु “डरो नहीं आवाज उठाओ” के तहत सेमिनार का आयोजन

By News Desk Mar 7, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
कुलभूषण गोयल

मोगा। मास्टर केहर सिंह मार्शल आर्ट एकेडमी में “डरो नहीं आवाज उठाओ” के तहत जागरूकता सैमीनार का आयोजन किया गया। इस सैमीनार में चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी की सदस्य तथा अग्रवाल वूमेन सैल की प्रदेश अध्यक्ष भावना बांसल विशेष तौर पर उपस्थित हुई।

जिनका एकेडमी की मास्टर ट्रेनर प्रिया उर्फ विमला ने फूलों के बुकें देकर स्वागत किया। इस मौके पर भावना बांसल ने विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच बारे विस्तार सहित अवगत करवाया। उन्होंने बच्चों को कहा कि हमें मानसिक तौर पर तंदरुस्त रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिजीकल से पहले ही बच्चे अपने आप को कसरत व जुड्डो कराटे करके तंदरुस्त बना लेते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमारे शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जिन अंगों पर हमें कोई टच करता है तो उसके द्वारा हमारा शोषण होना शुरू हो जाता है और बच्चों को इस संबंधी पता नहीं होता। उन्होंने बच्चों को डरो नहीं आवाज उठाओ के तहत यह सैमीनार का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी बच्चे के साथ या आसपास किसी के साथ कोई गलत कार्य होता है तो वह जब मर्जी बाल भलाई कमेटी व अपने माता-पिता को जानकारी दे सकते हैं। इस सैमीनार में स्टेट, राज्य स्तर पर मार्शल आर्ट में प्रदर्शन करने वाले विद्याथियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अग्रवाल वूमैन सैल की नीनू बांसल,कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद ने भी बच्चों की हौंसला अफजाई की। उन्होंने बच्चों को मार्शल आर्ट की निशुल्क ट्रेनिंग दे रही प्रिया का धन्यवाद किया। इस मौके पर मार्शल आर्ट ट्रेनर प्रिया ने अग्रवाल वूमेन सैल की प्रदेश अध्यक्ष भावना बांसल, नीनू बांसल,कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद का विशेष तौर पर बच्चों को जागरूक करने के लिए उनका धन्यवाद किया।

Subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text