अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल
कटघोरा/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने उपमुख्यमंत्री व कोरबा जिला प्रभारी मा अरुण साव जी से मिलकर कटघोरा आगमन पर कटघोरा को जिला बनाने की मांग किया।
ज्ञात होगी कटघोरा को जिला बनाने के लिए प्रेस क्लब, पत्रकार साथी, अधिवक्ता संघ ने 365 दिन तक आंदोलन किया था। जिस पर कोई हल नहीं निकला इसी दौरान भाजपा नेता यादव द्वारा जिला बनाने का मांग तत्कालिक कांग्रेस विधायक पुरुषोत्तम कंवर से जिला बनाने का रखा गया था जिस पर उन्होंने यादव के विरुद्ध कटघोरा थाना में मामला दर्ज करवाया था। जबकि पुरषोत्तम कंवर ने चुनाव जीतने पर कटघोरा को जिला बनाने का घोषणा किया था, चुनाव जीतने के बाद भी जिला बनाने का वायदा पूरा नही किया। उप मुख्यमंत्री जी से कटघोरा को जिला बनाने का मांग किया।

कटघोरा जिला बनने पर कटघोरा क्षेत्र का राजनीतिक,भौतिक आर्थिक,विकास होगा। जिससे कोरबी, चोटिया, पसान,पाली,लाफा,चैतमा, हरदी बाजार, भिलाई बाजार, दीपका, बाकी मोंगरा , छुरी, पोडी उपरोड़ा, जवाली, अरदा, ढेलवाडीह का अमूल चूल विकास होगा। पसान के दूरस्थ ग्राम से जिला कोरबा की दूरी 100 किलोमीटर है। यदि कटघोरा जिला बन जायेगा तो वही दूरी घटकर 70 किलोमीटर रह जायेगी। कटघोरा बिलासपुर,कोरबा,अंबिकापुर, पेंड्रा गौरेला का केंद्र बिंदु है, जहां से अन्य प्रांत के लिए एक्सप्रेस बस चलती है।
subscribe our YouTube channel