Breaking
Thu. Jul 31st, 2025

“राम भक्ति से राष्ट्र भक्ति” विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

By News Desk Feb 27, 2024
Spread the love

अयोध्या सनातन धर्म का केंद्र है, भगवान राम भारत की आत्मा हैं: प्रांत प्रचारक सुभाष जी

अतुल्य भारत चेतना
राजकुमार अग्रहरि

सिद्धार्थ नगर। बांसी स्थित बंधन मैरिज हॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौजन्य से “राम भक्ति से राष्ट्र भक्ति” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और भारत माता को पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रथम उद्बोधन ने उन्होंने कुछ प्रश्नों के माध्यम से श्रीराम मंदिर के दर्शन से प्राप्त अनुभव के बारे में उपस्थित लोगों से पूछा। श्री राम मंदिर का दर्शन कर आपने क्या महसूस किया?

रोमांचित होकर आंखों से आंसू निकलने लगा, दिव्य शक्ति की अनुभूति, अलौकिक शक्ति और अपने आप को धन्य मानना, एक टक निहारना आदि लोगों के उत्तर में विचार आए। दूसरे प्रश्न में अक्षत वितरण एवं कलश यात्रा के बारे में समाज के लोगों की प्रतिक्रिया और अनुभव, अनुभूति के प्रसंग पर कार्यकर्ताओं ने समाज के श्रद्धा और विश्वास का अनुभव सुनाया।

प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक देश भर में संपर्क चला, हर घर पर भगवान राम का पताका लहराने लगा। अयोध्या में 22 जनवरी को पूरे विश्व ने देखा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर के आयोजन में सभी मत-पंथो और देश के सभी क्षेत्रों से आए हुए गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिस समय प्राण प्रतिष्ठा हुआ, उस समय टीवी देख रहे उपस्थित लोगों ने भाव-विभोर होकर अपना अनुभव प्रांत प्रचारक को बताया। अयोध्या सनातन धर्म का केंद्र है, भगवान राम भारत की आत्मा है। भगवान श्रीराम मनुष्यों के नायक, ऋषियों के उद्धारक और राक्षसों के संहारक हैं। कई प्रसंगों और दृष्टांतों का वर्णन करके उन्होंने राम नाम से अर्जित किए गए ऊर्जा को राष्ट्र के लिए लगाने का आह्वान किया, और अंत में अयोध्या की महिमा का वर्णन किया। कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्री राम और भारत माता का आरती उतारा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव मूर्ति त्रिपाठी, रामचंद्र चौधरी, सभाजीत धर द्विवेदी, अजीत जी जिला प्रचारक, राजकुमार अग्रहरि जिला संयोजक सामाजिक समरसता, परमात्मा पांडे, पंकज पांडे, जोगी बाबा, घनश्याम जयसवाल, राहुल जी विस्तारक, राकेश दुबे, गिरींद्र प्रकाश सिंह, अशोक श्रीवास्तव के अलावा बड़ी संख्या में अनुषांगिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text