अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद
बहराइच। ‘‘बहराइच महोत्सव-2024‘’ के अन्तर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिता में सोमवार दिनांक 26 फरवरी 2024 को शालिनी प्रभाकर नगर मजिस्ट्रेट बहराइच द्वारा हरी झण्डी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया, इसके उपरान्त कबड्डी खेल में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि अक्षयवर लाल गोड़ सांसद बहराइच व विशिष्टि अतिथि रणविजय सिंह जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बहराइच द्वारा किया गया, तथा सम्बोधन में खेल के प्रति खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया गया। तथा प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नवत् हैः- बालिका वर्ग में बोरी दौड़ में प्रथम श्वेता द्वितीय मोहिनी तृतीय रजनी बालक वर्ग में प्रथम आयुष जायसवाल द्वितीय मनीष तृतीय पुष्कर सिंह विजयी रहें, नीबू दौड़ बालक वर्ग में प्रथम सचिन यादव द्वितीय ओम पाण्डेय तृतीय शौर्य प्रताप सिंह व बालिका वर्ग में प्रथम कविता द्वितीय आस्था सिंह तृतीय काजल सिंह विजयी रहें।
उक्त कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार की देेख-रेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रोहित सिंह जीवन रक्षक, वीरेन्द्र पाल सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, कुशुमेन्द्र कुमार सिंह, सन्तोष कुमार सिंह, विनोद यादव, सतपाल यादव, सुभाषचन्द्र वर्मा, राकेश पासवान फुटबाल प्रशिक्षक, आरिफ हाॅकी प्रशिक्षक, विनोद कुमार फुटबाल खेलो इण्डिया प्रशिक्षक, सानू, विजय शंकर, सुशील कुमार राय, आदि निर्णायक के रूप में रहें।
इसके अतिरिक्त श्रीमती बलमीत कौर प्रधानाचार्या बाबा सुन्दर दास मुकबधिर बहराइच, कैलाश चन्द्र यादव सचिव जिला बाॅक्सिंग संघ बहराइच, एवं वरिष्ठ खिलाड़ी आदि उपस्थित रहें। अन्त में अनुपमा धानुक उप क्रीड़ा अधिकारी, बहराइच द्वारा आये हुये समस्त अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।
subscribe our YouTube channel