
अतुल्य भारत चेतना
अवनीश कुमार यादव (ब्यूरो चीफ वेस्ट जोन)
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय किसान यूनियन की मांग, अग्नि पीड़ित किसानो की फसल में आग लगने से किसान बर्बाद हो गया है किसान को खेत में फसल की पैदावार के हिसाब मुआवजा दिया जाए। किसान नेता विशेष यादव प्रमुख प्रदेश महासचिव।
माननीय राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश लखनऊ
माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ।
द्वारा ध्यान चंद पाण्डेय उपजिलाधिकारी मुख्यालय
जनपद फिरोजाबाद,को अखिल भारतीय किसान यूनियन ने ज्ञापन पत्र दिया।
इसे भी पढ़ें: Dream11 पर टीम कैसे बनाएं? जानिए Dream11 पर गेम खेलने का पूरा तरीका !
उ.प्र.के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर किसानों ने मांग करते हुए बताया कि सन 2014के लोकसभा चुनाव में वर्तमान प्रधानमंत्री मा नरेन्द्र मोदी जी द्धारा समस्त देश के किसानों से वायदा कर आश्वासन दिया था कि मेरी सरकार बनने पर में किसानों के उत्थान के लिए तीन योजनाएं लागू करूंगा ,अग्नि पीड़ित किसानो की फसल में आग लगने से किसान बर्बाद हो गया है किसान को खेत में फसल की पैदावार के हिसाब मुआवजा दिया जाए। किसानों की फसलों की एम.एस.पी. स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार (सी.टू.+50प्रतिशत) के आधार पर निर्धारित करूंगा,सरकार बनने के तुरंत बाद कैबिनेट मीटिंग में पहली कलम से किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करूंगा सरकार ने उपरोक्त कार्य करने के स्थान पर बिजली का निजीकरण करने का कार्य कर रही है जिसे तत्काल रुकवाया जाये।
इसे भी पढ़ें: सिबिल स्कोर (CIBIL SCORE) डाउन होने पर भी पर्सनल लोन कैसे प्राप्त करें?
किसानों की फसल में आग लगने से आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय बनी हुई है। तत्काल मुआवजा दिया जाए। अतः इसलिए आप से पूरे देश के किसान अनुरोध करते हैं कि किसानों की लम्बित मांगो को तत्काल पूरा करते हुए, उत्तर प्रदेश सहित सम्पूर्ण देश के किसान अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन पर विभिन्न विभिन्न स्थानों पर बैठने के लिए बाध्य होगे इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मौजूद रहे, किसान नेता विशेष यादव प्रमुख प्रदेश महासचिव, विनीत बसंत प्रदेश प्रवक्ता, अमरपाल सिंह यादव जिलाध्यक्ष,सोनू यादव प्रधान, अश्विनी कुमार जिला उपाध्यक्ष, प्रशांत यादव एडवोकेट जिला महासचिव, वीरपाल सिंह यादव एडवोकेट, रुपेन्द्र सिंह सिकरवार जिला संगठन मंत्री,शुभम यादव युवा जिलाध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव उर्फ गगन भईया, पवन कुमार, अनुज कुमार, मौजूद रहे।