Breaking
Thu. Apr 24th, 2025

Hariyana news; श्याम सेवा मंडल ने किया 11 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह

By News Desk Feb 27, 2025
Spread the love

समालखा विधायक मनमोहन ने गरीब कन्याओं को दिया आशीर्वाद

कुमारी रंजीता कौशिक ने
गरीब कन्याओं को भ्रूण हत्या न करने की दिलाई शपथ

अतुल्य भारत चेतना
सुरेन्द्र सिंह मलिक

पानीपत। स्थानीय अग्रसेन स्कूल अनाज मंडी समालखा में श्याम सेवा मंडल समालखा द्वारा आयोजित किए गए गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह में 11 गरीब कन्या प्रणय सूत्र में बंधी।
कार्यक्रम में पहुंचे समालखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनमोहन भडाना ने गरीब कन्याओं को आशीर्वाद दिया। जिन करीब कन्याओं की शादियां हुई एक ही मंडप मे हुई उनमें दो लड़कियां उत्तर प्रदेश से व बाकी हरियाणा से संबंधित हैं।


कार्यक्रम बहुत ही बेहतर तरीके से आयोजित किया गया बारातियों के लिए वह दूल्हा दुल्हन के लिए खाने की विशेष व्यवस्था की गई थी। आधुनिक तरीके से गरीब कन्याओं का विवाह किया गया सभी ने फूल मलाई व फूलों की बारिश से नव विवाहित जोड़ों का स्वागत किया। कार्यक्रम में
प्रमुख समाजसेवी एवं फैला उजियारा फाउंडेशन अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने 9 लड़कियों का गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग किया व उन्हें कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ दिलाई। श्याम सेवा मंडल द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कुमारी रंजीता कौशिक ने सभी लड़कियों का आभार जताया व आगे के जीवन को खुशहाल तरीके से आपस में सामंजस्य स्थापित करके जीने का संकल्प दिया।
संस्था के प्रधान सत्यवीर गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमेटी सदस्यों व अन्य सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लंबे समय तक जारी रहेंगे।
मंडल द्वारा सामूहिक कन्या विवाह में प्रणय सूत्र में बंधे सभी जोड़ों को घरेलू सामान में एलसीडी संदूक, कुर्सी, दोनों के वस्त्र, घड़ीया, डिनर सेट के अलावा 101 बर्तन का सेट उपहार स्वरूप प्रदान किया। पढ़ने सूत्र में बंधी इन लड़कियों में मोहनी व रोशनी आगरा से कृष्णा नौलथा सी रेखा इस रा ना व साक्षी माहरा के अलावा कई अन्य गरीब लड़कियां प्रणय सूत्र में बंधी।
इस मौके पर मंडल के प्रधान सतवीर गुप्ता प्रदीप सुभाष गोयल सुभाष रोहिल्ला संजय अशोक कुछल, विनोद बसल, राकेश बंसल सतीश गोयल, सुभाष गोयल आदि मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text