Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कुसमुंडा में

By News Desk Jan 1, 2025
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल

कोरबा। आखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सूक्ष्म संरक्षण एवं मार्गदर्शन में कल एक जनवरी से 04 जनवरी 2025 तक गायत्री प्रज्ञापीठ कुसमुण्डा कोरबा में सम्पन्न होने वाले शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ की तैयारी हो चुकी है।
चार दिवसीय इस यज्ञीय कार्यक्रम का शुभारंभ कल दिनांक 01 जनवरी 2025 दिन बुधवार को प्रात: 10 बजे गायत्री प्रज्ञापीठ कुसमुण्डा से विराट कलश यात्रा एवं सद्गुरू ज्ञानगंगा सद्ग्रन्थ शोभा यात्रा के साथ होगा। इस मंगल कलश यात्रा में 1551 बहनें अपने सिर में दिव्य कलश धारण करेंगी तथा 101 भाई/बहन अपने सिर में सद्ग्रन्थ धारण करेंगे। साथ में कोरबा जिला के गायत्री परिवार के समर्पित कार्यकर्ता भजन कीर्तन मंडली के साथ कलश यात्रा में चलेंगे। यह कार्यक्रम शर्मिला सिंह,अध्यक्षा ऊर्जा महिला समिति कुसमुण्डा क्षेत्र कोरबा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। यह कलश यात्रा कालोनी का चक्कर काटती हुई प्रज्ञापीठ कुसमुण्डा के पास निर्मित 108 कुण्डीय यज्ञ शाला में सम्पन्न होगी।
कल संध्याकालीन कार्यक्रम में शाम 06 बजे से रात्रि 08 बजे तक शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी विशिष्ट टोली द्वारा संगीत एवं जीवन को कल्याणकारी मार्ग पर प्रेरित करने वाला प्रेरणाप्रद प्रवचन का कार्यक्रम होगा। रात्रि 08 बजे से 09 बजे तक देवसंस्कृति पर आधारित मनोरंजक एवं प्रेरणाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
इस चार दिवसीय ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करने हेतु गायत्री परिवार कुसमुण्डा कोरबा ने कोरबा जिला के समस्त श्रद्धालु नागरिकों, भाईयों/बहनों को सादर आमंत्रित किया है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text