Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

गुरुकुल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का विधायक ने किया अवलोकन

By News Desk Dec 22, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी

बहराइच। गुरुकुल पब्लिक स्कूल टिकोरा मोड़ में एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघचालक परमेश्वर सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सीमा जागरण मंच अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं जनपद के प्रसिद्ध व्यावसायी सुशील माहेश्वरी “नूतन” ने की।विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रान्त कार्याध्यक्ष राजदेव सिंह जी की गरिमामयी उपस्थित पूरे समय रही। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन व स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए विज्ञान प्रदर्शिनी मॉडल वाटर डैम, लेज़र होम सिक्योरिटी मॉडल, साइंस एक्सपेरिमेंट यानी (विज्ञान का जादू), इलेक्ट्रिक जनरेटर , भारत माता मॉडल, कार्बन फिल्ट्रेशन मॉडल, ब्लोअर, सोलेनॉइड, चंद्रयान-3, मैथ्स सिटी, मानव आंख आदि का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह, विहिप जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, विहिप जिला मंत्री बृज किशोर शुक्ला , भाजपा जिला मंत्री राम निवास जायसवाल , परिवाहन विभाग से संभागीय निरीक्षक (प्रशासन) प्रदीप कुमार, एनसीएसई जिला कोऑर्डिनेटर डॉ नंद कुमार शुक्ला , विद्यालय की प्राचार्या स्वाति सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text