Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

बहेला में हुई बारिश के बावजूद धान पूर्णतः सुरक्षित

By News Desk Dec 23, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
उमेश शेंडे

बालाघाट। जिले में धान खरीदी का कार्य 2 दिसम्बर से निरंतर क्रियाशील है। जिसको लेकर 185 धान खरीदी केन्द्रो में धान खरीदी बदस्तूर जारी हैं। बहेला समिति के प्रबंधक एवं पर्यवेक्षक गोविंद एड़े ने बताया कि जिले के साडरा कार्यक्षेत्र अंतर्गत शनिवार को देर शाम हुई बारिश के संबंध में मुख्यालय से लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे थे कि मौसम को देखते हुए समुचित व्यवस्था की जाए। जिसके चलते बहेला धान खरीदी केन्द्र में खरीदी हुई धान की बोरियों की स्टेकिंग की जा चुकी थी।

बोरियों के तिरपाल से ढके होने के कारण क्षेत्र में हुई बारिश से धान को कोई नुकसान नही हुआ है। धान पूर्ण रूप से सुरक्षित है। श्री एड़े ने बताया कि धान का परिवहन कार्य प्रारंभ हो गया है। वहीं धान खरीदी प्रभारी श्यामलाल राउत ने भी कहा कि समय पर तिरपाल ढकने से धान को किसी प्रकार से कोई नुकसान नही हुआ है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text