अतुल्य भारत चेतना
शैलेष सेन
सागर,खुरई। तहसीलदार यशोवर्धन सिंह,महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी विजय कोरी,फूड इंस्पेक्टर के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मेहतेले ने रसोई संचालन का निरीक्षण किया उपस्थित स्टाफ से चर्चा की एवं रजिस्टरों की जांच करते हुए सफाई व्यवस्था,किचन व्यवस्था, स्टॉक आदि के बारे में जानकारी ली रसोई प्रभारी अतुल तिवारी,अशोक पटेल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए शुद्धता,सफाई एवं नियमित संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया।

दरअसल, डेढ़ वर्ष पहले पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक महोदय भूपेन्द्र सिंह ने नगर पालिका परिषद खुरई क्षेत्र में दीनदयाल रसोई का संचालन शुरू किया था जिसके तहत् यात्रियों, मजदूरों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन मात्र पांच रुपए में उपलब्ध कराया जाता है। प्रतिदिन लगभग 90 से 100 जरूरतमंद व्यक्तियों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाया है, जिसका संचालन नगर पालिका परिषद खुरई की देख-रेख में किया जाता है। उक्त रसोई के संचालन से संबंधित निरीक्षण हेतु एवं परिसर की सफाई व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं पर निरीक्षण किया गया तहसीलदार महोदय यशोवर्धन सिंह ने आज परियोजना अधिकारी के साथ निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।