Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह खरसिया में हुआ संपन्न

By News Desk Dec 3, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अजहर खान

खरसिया। लखीराम ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएसन शपथ ग्रहण समारोह जिसमे प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुये। बता दे कि छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों और कलाकारों का सबसे बड़ा संगठन है।जिसका 1 दिसंबर 2024 को खरसिया के लखीराम ऑडिटोरियम मे ब्लॉक के नव नियुक्ति पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया। सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष माननीय अखिलेश रात्रे द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो का पूजा अर्चना किया गया उसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य गीत गाया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल जिला महासचिव संजीव शर्मा जिला मुख्यालय प्रभारी राजपटेल जिला मिडिया प्रभारी मनोज खन्देल अशोक कुलदीप ब्लॉक् अध्यक्ष किशोर कुमार चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष बालक राम पटेल, ब्लॉक सचिव डिग्री लाल सिदार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष नारायण राठिया, ब्लॉक संरक्षक रवि पटेल, मिडिया प्रभारी यसोदा यादव को प्रदेश अध्यक्ष माननीय अखिलेश रात्रे कि मौजूदगी मे जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल द्वारा शपथ दिलाया गया। जिसके मुख्य अतिथि माननीय अखिलेश रात्रे , विशिष्ट अतिथि माननीय वेद भूषण स्नेही, प्रदेश संयोजक माननीय दशरथ साहू, प्रदेश कार्यालय प्रभारी माननीय वेद प्रकाश महंत ,प्रदेश मुख्य सलाहकार माननीय नरेश बंजारे, राज्य शिष्टाचार अधिकारी माननीय टोपेश ध्रुव, समारोह मे शामिल हुए। यह कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष किशोर कुमार चौहान के अध्यक्षता में हर्ष उल्लास के साथ आयोजित किया गया। वहीं जिला से जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिदार, जिला सचिव संतोष चौहान, जिला प्रवक्ता विजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी इंद्रजीत साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गयी। शपथ समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय व फिल्म अभिनेता ललित राज चौहान भी शामिल हुए। वही गायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय के सुर मधुर गीतों से सैकड़ो तादात में उपस्थित गणमान्य नागरिक व उपस्थित नारी शक्ति ,लक्ष्मी नारायण पाण्डेय के गानों में झूम उठे। अच्छे काम करने वाले गौ सेवक, साहित्यकार, कवियों, सैनिकों के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले नारी शक्तियों को भी विशेष सम्मान किया गया। मातृशक्ति का यह योगदान न केवल समाज को नई दिशा देती है बल्कि आने वाली पीढियां के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text