अतुल्य भारत चेतना
अखिल सूर्यवंशी
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके जी अपने अल्प प्रवास पर जिला भाजपा कार्यालय पहुँची। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके जी का स्वागत किया। मंत्री संपतिया उइके ने जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा जिले में चल रही जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ पूर्व विधायक पं रमेश दुबे, नत्थन शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, परमजीत सिंह बिज, कांता ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, विजय पांडे सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।