Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के अंतर्गत महिलाओं व युवा लड़कियों के साथ की गई गोष्ठी

By News Desk Nov 30, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
सतीश मौर्या

श्रावस्ती। जनपद के इकौना ब्लॉक मे टीडीएच/बीएमजेड के सहयोग से विज्ञान फाउंडेशन के द्वारा जेंडर असमानता एवं हिंसा की रोकथाम पर संचालित परियोजना के तहत ग्राम पंचायत भलुहिया दसौंधी आंगनबाड़ी के भवन पर महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें महिलाओं व युवा लड़कियों के साथ गोष्ठी की गई, जिसमें कलस्टर ट्रैंनर रजनी सिंह के द्वारा इस साल की थीम (महिलाओं मे निवेश, प्रगति मे तेजी लाना) है जो एक समावेशी समाज बनाने और महिला सशक्तिकरण के निवेश पर जोर देता है। यह भी बताया गया कि महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा क्यों मनाया जाता है, इसके उद्देश्य के बारे में भी बताया गया।

महिला हिंसा, लिंग भेदभाव को कम कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहा है महिला हिंसा कानून व हेल्प लाइन नंबर के कितने फायदे होते है कहाँ- कहाँ उपयोग कर सकते है इसके बारे मे बताया गया महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में बताया, इसी क्रम मे आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा किशोरियो और महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर चर्चा किया गया। इसी क्रम मे दा हँस फाउंडेशन की कार्यकत्री के द्वारा स्वास्थ्य एवं चलता फिरता अस्पताल के बारे मे बताया, गोष्ठी मे आशा, आंगनवाड़ी, द हँस फाउंडेशन संस्था के कार्यकत्री एवं सी एफ उपस्तिथित रहे । सभी को रिफरेंसमेंट देकर सभी का धन्यवाद किया गया तथा गोष्ठी समाप्त की गई।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text