अतुल्य भारत चेतना
समंदर सिह राजपूत
राजगढ़। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में आज छात्राओं को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई l उक्त जानकारी देते हुए अश्विनी दीक्षित “व्यायाम अनुदेशक” ने बताया कि हम होंगे कामयाब पखवाड़े के तहत 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक उक्त पखवाड़े को मानते हुए सभी जन-मानस को जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा राजगढ़ की स्कूल एवं आँगनबाड़ियों में शपथ के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
जिसमें सभी महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर चर्चा की जा रही है। सभी युवा भाइयों एवं जनमानस को भी प्रेरित किया जा रहा है कि सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी ही नहीं अपितु हम सब की भी जिम्मेदारी है कि हमारे आसपास में रहने वाली सभी महिलाएं एवं बहने सुरक्षित रहें और उनकी मदद हम आगे रहकर करें तथा कहीं इस प्रकार का कोई कृत्य हो रहा है, जिससे कि वह महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हो तो उनकी सुरक्षा करना एवं उनकी मदद करना अपना भी कर्तव्य बनता है। छात्राओं को शपथ दिलाते हुए यह बताया गया कि कहीं भी “बाल विवाह” हो रहा हो तो उसका विरोध करना है। अगर आपके संज्ञान में कोई बाल विवाह कहीं भी हो रहा है तो उसकी सूचना आपको सरकार एवं पुलिस को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 181,100 देना होगी और उसका विरोध करना होगा।
यह शपथ के माध्यम से छात्राओं को समझाया गया। शपथ का वाचन संगीता पाठक व.अ. द्वारा किया एवं छात्राओं एवं अन्य जनमानस ने दोहराया। निशाद बानो ने हम होंगे कामयाब पखवाड़े के बारे में विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी। इस मौके पर संस्था के प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर सुनील ओस्तवाल, विष्णु रघुवंशी व,अ,अश्विनी दीक्षित व्यायाम अनुदेशक, ममता ठाकुर- आँगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड नंबर 13, निशाद बानो- आँगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड नंबर 13, सीमा बगड़िया आँगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड नंबर 12, चाँदनी राठौर वार्ड नंबर 9,10 इस मौके पर उपस्थित रही।