Breaking
Wed. Jul 23rd, 2025

खेत मे खाद डालने गयी दस वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, मौत

By News Desk Jan 20, 2024
Spread the love

कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य के सुजौली रेंज के भरिया गांव की घटना

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य में तेंदुए का हमला थमने का नाम नही ले रहा है एक के बाद एक ताबड़तोड़ तेंदुए के हमले जारी है। आज दोपहर 2 बजे सुजौली ग्राम पंचायत के मजरा अयोध्यापुरवा निवासी इसराईल की 10 वर्षीय पुत्री आयशा घर से कुछ दूरी पर स्थित भरिया जंगल से सटे अपने पिता के साथ खेत मे खाद डालने गयी थी तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उसपर झपट्टा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद मौके पर बालिका ने दम तोड़ दिया।

बालिका की चीख पुकार सुनकर आसपास के किसान दौड़े और किसी तरह हांका लगाते हुए तेंदुए को जंगल की ओर भगाया। घटना के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे सुजौली वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार यादव वनकर्मियों की टीम में वन दारोगा अनिल कुमार, वाचर विकास व बेफई एसटीपीएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुजौली एसओ सौरभ सिंह भी दलबल के घटनास्थल पर पहुंचे हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना के बाद भी घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा देखी गई।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text