अतुल्य भारत चेतना
कुलभूषण गोयल
मोगा। मोगा के चौखा पैलेस में 19 नवंबर को सांय सात बजे से प्रभु इच्छा तक होे वाले श्याम के दीवाने भजन संध्या के निमंत्रण कार्ड शहर के गणमान्यों को भेंट किए गए। इस मौके पर अध्यक्ष नवीन सिंगला चेयरमैन राजपाल ठाकुर, संरक्षक राजकमल कपूर, संरक्षक प्रवीण गर्ग, हर्ष गोयल, पार्षद भरत गुप्ता, दविंदर कुमार शर्मा आदि पदाधिकारियों ने बताया कि श्याम के दीवाने भजन संध्या में अपनी हाजिरी लगवाने के लिए शहर की समूह धार्मिक, सामाजिक जत्थेबंदियों को भी निमंत्रण किया गया। उन्होंने कहा कि सहयोगी संस्थाओं को भी इस समागम को सफल बनाने के लिए पहले की तरह अपना पूर्ण सहयोग देने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि श्याम के दीवाने भजन संध्या के संबंध में सोशल मीडिया पर भी जोर शोर से प्रचार किया जाएगा। जिसके लिए शहर की अहम जगहों पर श्याम के दीवाने भजन संध्या के संबंध में फ्लेक्सी बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने समूह प्रभु भक्तों को इस समागम में बढ़-चढ़कर अपनी हाजिरी लगाने के लिए भी अपील की गई। उहोंने कहा कि इस भजन संध्या में कुरुक्षेत्र से इस्कॉन समिति द्वारा साक्षी जी महाराज व उनकी टीम द्वारा भक्तों को भगवान कृष्ण के भजनों के माध्यम से प्रभु भक्ति का रसपान करवाया जाएगा । उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को शाम सात बजे से प्रभु इच्छा तक भगवान कृष्ण के भक्तों द्वारा श्याम के दीवाने भजन संध्या का आयोजन चोखा पैलेस गेट नंबर दो में किया जाएगा।