Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

आम नागरिकों की शिकायतों पर कलेक्टर ने मप्र शासन द्वारा स्थापित शिकायत निवारण के लिए 181 सीएम हेल्पलाइन सेवा की पृथक से की समीक्षा

By News Desk Oct 19, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
उमेश शेंडे

बालाघाट। मप्र शासन द्वारा स्थापित शिकायत निवारण के लिए 181 सीएम हेल्पलाइन सेवा की कलेक्टर मृणाल मीना ने शुक्रवार को पृथक से समीक्षा की। हालांकि उनके द्वारा सोमवार को ही टीएल बैठक में इस सम्बंध में विभागों को निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शिकायतों के निराकरण में वांछित प्रोग्रेस नही हुई। साथ ही आम नागरिकों की शिकायतों का ग्राफ भी लगातार बढ़ता देख कलेक्टर मीना ने शुक्रवार को पृथक से इसकी समीक्षा की। इसमें उन्होंने मुख्य रूप से नगरीय निकायों और राजस्व विभाग से सम्बंधित शिकायतों पर ज्यादा प्राथमिकता देते हुए सम्बंधित सीएमओ व राजस्व अधिकारियों को अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्‍या से निजात दिलाने के कार्यों में सक्रिय होकर कार्य करने का दायित्‍व है। साथ ही प्रदेश में बालाघाट का प्रदर्शन सुधार लाना है। जनजाति कार्य विभाग के अलावा शिक्षा विभाग व सर्व शिक्षा अभियान से सम्बंधित शिकायतों के सम्बंध में कार्यवाही के निर्देश भी दिए है। श्रम व खाद्य विभाग को शिकायतकर्ताओं से साथ बात कर उनकी समस्याओं पर नए सिरे कार्य कर निराकरण करने की हिदायत दी है।

समाधान ऑनलाइन से सम्बंधित विषयों पर चेताया

कलेक्टर मीना ने 28 अक्टूबर को सीएम डॉ.मोहन यादव द्वारा की जाने वाली पहली समाधान ऑनलाईन की तैयारी के सम्बंध में स्वास्थ्य, श्रम, खाद्य, पीएचई,पीडब्ल्यूडी सहित विषय सम्बधित विभागों को ऑनलाइन विषयों की शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने को चेताया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, एसडीएम गोपाल सोनी, डिप्टी कलेक्टर एमआर कोल, राजनंदनी शर्मा व सहायक कलेक्टर कार्तिकेय जायसवाल मौजूद रहें।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text