अतुल्य भारत चेतना
अखिल सूर्यवंशी
छिन्दवाड़ा। जन सेवा हिताय संगठन के मीडिया प्रभारी अखिल सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ सलाहकार सुनीता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जन सेवा हिताय के द्वारा हम निरंतर समाज सेवा की ओर बढ़ रहे हैं और सभी के जन्मदिन पुण्यतिथि एवं अन्य शुभ कार्यों पर सेवा कार्य के रूप में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं।


जिसमें आज मेरी सुपुत्री प्रियंका शर्मा का जन्म उत्सव पर जिला अस्पताल में सेवा कार्य के रूप में मनाया। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित जन सेवा हिताय संगठन की प्रमुख हर्षा बानोदे के विशेष उपस्थिति में बच्चा वार्ड, गायनिक वार्ड, कुपोषित वार्ड, कैंसर वार्ड, जनरल वार्ड मैं सभी भर्ती मरीजों को स्वल्पाहार एवं उनके परिजनों को स्वल्पाहार वितरण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित जन सेवा की संरक्षक निशा यादव, सदस्य दुर्गा पिपले, रिंकी चौरसिया, भारती जैन, रूपा प्रधान अखिल सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे।