Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर और दूसरी बार नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर जुम्मे की नमाज पढ़ने आए मुस्लिम समाज के लोगों को लड्डू खिला कर खुशी मनाई गई

By News Desk Oct 18, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी

करनाल। करनाल में शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 को जुम्मे की नमाज पढ़ने के बाद खुर्शीद आलम पूर्व मिडिया कॉर्डिनेटर हज राज्य कमेटी हरियाणा सरकार के नेतृत्व में आल हरियाणा मुस्लिम वैल फेयर सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ संस्था के चेयरमैन खुर्शीद आलम ने हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर और दूसरी बार नायब सिंह सैनी जी के मुख्यमंत्री बनने पर जुम्मे की नमाज पढ़ने आए मुस्लिम समाज के लोगों को लड्डू खिला कर खुशी मनाई गई।
इस अवसर पर खुर्शीद आलम ने आल हरियाणा मुस्लिम वैल फेयर सोसाइटी के सभी साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा है, कि पूरे प्रदेश में हमारी संस्था ने हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहा था और समर्थन दिया था।
पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज ने बताया कि हमें बढ़चढ़ कर भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपनी भी एक एक वोट की आहुति देकर अपने आप को भी देशभक्त होने पर गर्व महसूस करें।
संस्था के चेयरमैन खुर्शीद आलम ने बोलते हुए कहा की ए मेरे मुस्लिम समाज के लोगों हमें अपने दिलों दिमाग़ में एक बात बिठा लेनी चाहिए की हम सब हरियाणा के मुस्लिम समाज का कोई भला कर सकता है ,तो वो है नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री और नायब सिंह सैनी जी मुख्यमंत्री जी भाजपा सरकार 2014 से जब से देश और प्रदेश में आई है, तब से मुस्लिम समाज के बच्चों को भी उनकी योग्यता पर नौकरियां मिलीं हैं। ये ही तो पढ़ने के फायदे हैं, ये भाजपा सरकार बनाने का फायदा है।
आज हम जुम्मे की नमाज पढ़ने के बाद भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर खुशी जाहिर कर रहे आप और आगे भी देखेंगे की गुजरात में लगातार भाजपा सरकार की तर्ज़ पर हरियाणा में भी हमेशा भाजपा सरकार ही आएगी।

भारत में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री, तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जो इतिहास रचने का कार्य किया है ,उसी तरह आत्मविश्वास से भरी हरियाणा की जनता ने भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का कार्य किया है, और दूसरी बार नायब सिंह सैनी जी को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य किया है और नायब सिंह सैनी जी को मुख्यमंत्री बनाया गया है।
इस अवसर पर आल मुस्लिम वैल फेयर सोसाइटी के पदाधिकारी एवम सदस्यों में महफूज़ खान, नसीम खान, मुज़क्किर मंसूर
अमन खान, नदीम मिर्ज़ा, मेहताब सेफी, जमीर मिर्ज़ा, तस्लीम आलम, अब्बू बकर, मोहम्मद इस्लाम, हाफिज मोबिन, आलम मोहमद, जुबैर, नसीम मिर्ज़ा, मेहताब खान, शमशेर खान, शमशीर, सलमान, उजैर आदि सहित काफ़ी मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर जुम्मे की नमाज पढ़ने के बाद लड्डू बांट कर खुशी मनाई।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text