Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

माँ दुर्गा प्रतिमाओं का भक्तों ने किया विसर्जन

By News Desk Oct 13, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रुपईडीहा/बहराइच। रविवार की दोपहर रुपईडीहा की आदर्श नगर, स्टेशन रोड, आजाद नगर, बजाजा मार्केट, राम जानकी नगर, जमुनहा, रुपईडीहा गांव, केवलपुर, नईबस्ती व दशहरा बाग आदि की सभी प्रतिमाएं रुपईडीहा से विदा हुई। एक-एक प्रतिमा की जिम्मेदारी एसएचओ ने दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई थी। प्रत्येक प्रतिमा पर सिपाही विसर्जन हेतु प्रतिमाओं को ट्रालियों पर बैठाते देखे गए। यही नही रुपईडीहा नगर पंचायत प्रतिनिधि डॉ अश्विनी वैश्य एक एक प्रतिमा पर पहुंच कर शीघ्र प्रतिमाओं को विसर्जन हेतु एक साथ ले जाने के लिए हाथ जोड़कर निवेदन करते देखे गए। भक्त हजारों की संख्या में माता का जयघोष करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए नाचते देखे गए। स्थान स्थान पर उत्साही युवक आतिशबाजी का प्रयोग करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्र में एक कंपनी पी ए सी की भी व्यवस्था प्रशासन ने की थी।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text