Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

बाद गांव पर बना फ्लाईओवर चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

By News Desk Oct 10, 2024
Spread the love

NH-19 पर बने फ्लाईओवर की गुणवत्ता में जांच की उठी आवाज

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर

मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मथुरा के समीप बाद गांव पर बना फ्लाईओवर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। फ्लाईओवर को अभी ठीक से चालू भी नही किया गया है और फ्लाईओवर में सरिया आदि निकलना भी शुरू हो गई हैं। जिनकी वजह से सड़क हादसे होने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने कार्यदाई संस्था द्वारा फ्लाईओवर को गुणवत्तापूर्ण नही बनाने की बात कही है, साथ ही कहा है कि फ्लाईओवर की गुणवत्ता को लेकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जांच करानी चाहिए। फ्लाईओवर निर्माण कार्य से पहले। सर्विस रोड़ नही बनाया गया था, जिसके चलते राहगीरों को पिछले 2 वर्ष में जाम के झाम का काफी सामना भी करना पड़ा है। कार्यदाई संस्था द्वारा फ्लाईओवर निर्माण कार्य करने के बाद ही सर्विस रोड़ बनाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य से पहले सर्विस रोड बनाए गए होते तो इतने सड़क हादसे नही होते और काफी लोगों की जान भी बच सकती थी, लेकिन कार्यदाई संस्था द्वारा लोगों की जान-माल के साथ खिलवाड़ करने में कोई कसर नही छोड़ी गई है। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों ने भी अपनी कुंभकर्णीय नींद के चलते फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्तापूर्ण की जांच पड़ताल करना उचित नही समझा। यही कारण रहे कि फ्लाईओवर पूरी तरफ से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। फ्लाईओवर में जगह-जगह पर हुए गढ्ढों में पेइचिंग कर लीपापोती की जा रही है।

हमारे देश में पुल बनने की देर नही होती है और उसके गिरने जैसी घटनाएं तक सामने आ जाती हैं, आखिर किन कारणों से होती हैं, ऐसी घटनाएं और कौन होता है। इन सभी घटनाओं का जिम्मेदार?

क्या पुल निर्माण कार्य के समय बरती गई लापरवाहियां ही तो नही होती हैं, पुल गिरने जैसी घटनाओं की जिम्मेदार?

ऐसी घटनाओं को घटित होने से पहले कैसे रोका जाए?

इतनी लापरवाही में देश के किसी भी गाँव की पुलिया भी नही बनाई गई होगी, जितनी लापरवाही में NH-19 बाद गांव पर यह फ्लाईओवर बनाया गया है। ऐसा लगता है कि जैसे मानिए कि, एनएचएआई के अधिकारियों के द्वारा ली हुई कुंभकर्णीय नींद का भरपूर लाभ फ्लाईओवर निर्माण करने वाली कार्यदाई संस्था द्वारा लिया गया हो। यहां पिछले 2 वर्ष में 50 से अधिक सड़क हादसे हुए हैं, जिसमें काफी लोगों को अपनी जान से भी हाथ धो बैठना पड़ा है।

आखिर कौन है इन सब घटनाओं का जिम्मेदार?

ऐसी लापरवाही के साथ निर्माण कार्य करने वाली कार्यदाई संस्था पर लोगों ने सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं और साथ ही फ्लाईओवर निर्माण कार्थ की गुणवत्ता की जांच करने के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी अवगत कराने की बात कही है। लोकसभा क्षेत्र मथुरा से महागठबंधन प्रत्याशी रहे आरएलडी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने भी फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार होने की बात कही है, साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बहुत ही ईमानदार व्यक्ति हैं, लेकिन एन.एच.-19 बाद गांव पर बने फ्लाईओवर में खूब भ्रष्टाचार हुआ है, साथ ही उन्होंने फ्लाईओवर की गुणवत्ता की जांच के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी को भी अवगत कराने की बात कही है, उन्होंने कहा है कि फ्लाईओवर में बड़ी ही लापरवाही के साथ कार्य किया गया है, जिसका खामियाजा राहगीरों को देना पड़ रहा है। फ्लाईओवर निर्माण कार्थ में भ्रष्टाचार चरम सीमा को भी पार कर चुका है, जिसकी गुणवत्ता को लेकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जांच करानी चाहिए। NH-19 बाद गांव पर बना फ्लाईओवर जनपद भर में भ्रष्टाचार के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है, सभी लोगों का यही कहना है कि फ्लाईओवर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है और एनएचएआई के अधिकारियों ने इस ओर मुडकर भी नही देखा है। लोगों का यह भी कहना है कि मिलीभगत के चलते लापरवाही के साथ बनाए गए फ्लाईओवर निर्माण कार्य की ओर ध्यान नही दिया गया है। फ्लाईओवर की गुणवत्ता को लेकर सभी लोगों ने कार्यदाई संस्था पर जुर्माना लगाने का केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से निवेदन किया है। देशभर में अच्छे-अच्छे फ्लाईओवर बन रहे हैं, लेकिन यह फ्लाईओवर तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है, ऐसी कार्यदाई संस्थाओं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लोगों ने ऐसी मांग की है। नए फ्लाईओवर में लीपापोती होता देखकर समाजवादी पार्टी मथुरा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने प्रदेश एवं केन्द्र सरकार पर तंज कस दिया है, सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि एन.एच.-19 पर बने फ्लाईओवर में भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार कर चुका है और यहां के जनप्रतिनिधियों ने भी इस ओर ध्यान नही दिया है। ऐसा लगता है कि सभी की सहमति पर ही भ्रष्टाचार में यह फ्लाईओवर संलिप्त हो गया हो। साथ ही कहा कि ऐसी लापरवाही के साथ कार्य करने वाली कार्यदाई संस्थाओं पर तत्काल प्रभाव से जुर्माना लगाकर ब्लैकलिस्ट कर देना चाहिए। फ्लाईओवर निर्माण करने वाली ऐसी कंपनियों की वजह से हमारे देश में आए दिन फ्लाईओवर बनने से पहले गिरने जैसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, इस ओर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार को ध्यान देना चाहिए।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text