अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप
रतनपुर/बिलासपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी, विकासखंड कोटा में पदस्थ शिक्षक दिनेश कुमार पांडेय के बाल कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी बिलासपुर से 06 अक्टूबर 2024,रविवार को सुबह 10:00 बजे से” आओ बच्चों “के कार्यक्रम में किया जाएगा। जिनमें नवरात्रि पर्व, भारत को विकसित बनाना है, छत्तीसगढ़ी खेल भी खेले, जल बचाएं -कल बनाएं, शेर का न्याय,मेरे खिलौने बड़े मजेदार शीर्षक पर मनोरंजन व ज्ञानवर्धक कविताएं शामिल है।
इससे पहले भी इनके बाल कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी से कई बार हो चुका है। इनके बाल कविताओं के प्रसारण होने पर नगर वासियों व शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।