पेरियार आजीवन अंधविश्वास व धर्मांधता के खिलाफ लड़ते रहे : गन्नीभाई
अतुल्य भारत चेतना
राजेश कुमार हाडिया
पावटा। अखिल अनुसूचित जाति समन्वय परिषद के बैनर तले ग्राम रघुनाथपुरा के सहकारी समिति स्थित दक्षिण भारत के सुकरात कहे जाने वाले संत पेरियार ईवी रामास्वामी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने 145 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पेरियार ईवी रामा स्वामी नायकर के दीप प्रज्जवल्लित कर उन्हें पुष्पांजली अर्पित की। अखिल अनुसूचित जाति समन्वय परिषद के तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ गन्नीभाई ने संत पेरियार के किये संघर्षों व आंदोलनों का बखान कर लोगों को जागरुक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेरियार आजीवन अंधविश्वास व धर्मांधता के खिलाफ लड़ते रहे। तमिल भाषा में सच्ची रामायण की रचना उनकी कालजयी रचना है। समाज सेवी नरेश वर्मा ने समाज को पढ़ लिखकर शिक्षित होने व आर्थिक मजबूती पर ध्यान देने की बात कहते हुए कहा कि हमें बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों पर चलना होगा। जिससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। साथ हि हम सबको संगठित होकर राजनैतिक हिस्सेदारी में भाग लेना चाहिए। इस दौरान ओमप्रकाश छेड़वाल, विजय वर्मा, मनोज आर्य, राहुल वर्मा, सतवीर चौपड़ा, सुनिल छेड़वाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।