ओम जय गणपति देवा
बप्पा जय गणपति देवा
सुखकर्ता, दुखहर्ता
जगत पिता तुम भर्ता
तेरी करूँ सेवा
ओम जय गणपति देवा
सिद्धिविनायक दाता,
तुम गौरीनंदन
बप्पा तुम गौरीनंदन
ऋद्धि सिद्धि के स्वामी
तुम प्रभु अंतर्यामी
मंगल करो देवा
ओम जय गणपति देवा
वक्रतुण्ड ,पीतांबर,
लंबोदर देवा
बप्पा लंबोदर देवा
आरती करके तुम्हारी
भक्ति करके तुम्हारी
नित्य करूँ सेवा
ओम जय गणपति देवा

तुमसे आरंभ हो शुभ
तुम से शुरू पूजा
बप्पा तुम से शुरू पूजा
तारणहार हो सबके
विघ्न हर के तुम सबके
पाप हरो देवा
ओम जय गणपति देवा
गजमुखधारी गणेशा
कृपा निधि दाता
बप्पा कृपा निधि दाता
मूषक वाहन तेरा
हो तुमसे ही सवेरा
अरज सुनो देवा
ओम जय गणपति देवा
एकदंत परमेश्वर,
चतुरभुजाधारी,
बप्पा चतुरभुजाधारी,
मंगलमूर्ति दाता
जीवन के तुम त्राता
देदो शरण देवा
ओम जय गणपति देवा
-मणि सक्सेना, मुंबई (महाराष्ट्र)