Breaking
Fri. May 30th, 2025

पिजड़े में कैद हुआ नरभक्षी तेंदुआ

By News Desk Jul 27, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अमित त्रिपाठी


बहराइच। जनपद के मोतीपुर रेंज के मनोहरपुरवा गांव में लगे पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग की ओर से उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सोमईगौढी गांव में बीते एक माह से तेंदुआ लोगों पर हमला कर रहा था लखीमपुर खीरी जिले से रिश्तेदारी में आए बालक को भी हमला कर मार डाला था। ग्रामीणों पर हमले को देखते हुए वन विभाग की ओर से ग्राम पंचायत के मनोहरपुरवा के एक गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया था। शुक्रवार रात को पिंजरे में बकरी के शिकार के लिए आई तेंदुआ कैद हो गई।डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र पांच वर्ष है। उन्होंने बताया कि वन संरक्षक और मुख्य वन संरक्षक को जानकारी दी गई है। आदेश के बाद तेंदुआ को जंगल या चिड़िया घर में भेजा जाएगा। तब तक उसे रेंज कार्यालय में रखा गया है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text