
अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी
बहराइच। पुलिस अधीक्षक बृंंदा शुक्ला ने कई उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।कैसरगंज थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक रहे हरीश सिंह को सुजौली का थाना प्रभारी बनाया है। सुजौली के थानाध्यक्ष सौरभ सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। चौकी प्रभारी जालिम नगर दिवाकर तिवारी को एसओजी का प्रभारी बनाया गया है।सुजौली थाने के प्रभारी रहे अनुज त्रिपाठी को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।पुलिस विभाग में लगातार हो रहे तबादलों से कई वर्षों से जमें पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।