



अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी
एंकर। गोंडा सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घाघरा नदी उफान पर है। ऐसे में गोंडा में बाढ़ के आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी कमर कस ली है। आज जिला प्रशासन द्वारा पसका घाट स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मॉक ड्रिल किया। ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने व सावधानी बरतने का प्रशिक्षण दिया गया। बाढ़ के दौरान होने वाली मुश्किलों को कम समय में दूर करने के लिए प्रशासन ने आवश्यक रिहर्सल भी किया। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। वीओ- घाघरा नदी क़े पानी से प्रतिवर्ष आने वाले बाढ़ से गोंडा जिले की करनैलगंज व तरबगंज तहसील के दर्जनों गांवों को बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है। प्रशासन ने बरसात शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली थी बाढ़ चौकिया व बाढ़ शरणलाय क़ो सक्रिय कर दिया गया है आज गोण्डा की जिला अधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में कई विभागों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल का रिहर्सल किया गया। इस दौरान जिला अधिकारी नेहा शर्मा तमाम बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी वितरित किया।