Breaking
Thu. Apr 24th, 2025

Sawan Month 2024 : सावन का महीना इस बार क्यों है खास ? 72 वर्षों बाद सावन के महीने में बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग; जानिए श्रावण मास 2024 से जुड़ी सभी खास जानकारी

By News Desk Jul 21, 2024
Spread the love

इन चार राशियों पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा, भोलेनाथ खोलेंगे उन्नति का द्वार

Sawan Somwar 2024: 22 जुलाई 2024 से सावन शुरू हो जाएगा। ये पूरा महीना शिव जी का प्रिय माना गया है। सावन के पावन दिनों में शिव (Shiv ji) भक्ति में रहें लीन रहते हैं मान्यता है कि सावन में जो लोग शिवलिंग की पूजा करते उनके जीवन से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं।
इस बार सावन का पवित्र महीना बहुत ही विशेष होगा। दरअसल 72 वर्षों बाद सावन के महीने में दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस बार सावन माह सोमवार के दिन आरंभ हो रहा है और इसका समापन भी सोमवार के दिन पर होगा। इस तरह से पूरे श्रावण माह में कुल 5 सावन सोमवार आएंगे। इससे अलावा पूरे सावन माह के दौरान सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग का संयोग रहेगा। वहीं ग्रहों की पोजिशन की बात करें तो सावन माह में कुबेर योग, शुक्रादित्य योग, गजकेसरी योग, शश राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बनेगा।

Sawan 2024 Rashifal : हिंदू धर्म में सावन मास में भगवान शिव की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में शिव-गौरी की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। पंचांग के अनुसार, इस साल 22 जुलाई 2024 से सावन महीने की शुरुआत होगी और इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के इस साल सावन पर 2 बेहद दुर्लभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस वर्ष सावन महीने का आरंभ और समाप्ति सोमवार के दिन होगा। शिव पूजन के लिए सोमवार का दिन विशेष माना जाता है। वहीं, करीब 72 साल बाद पूरे सावन में कुल 5 सोमवार के दिन पड़ेंगे। सावन के पहले सोमवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण होगा। इसके अलावा सावन में लक्ष्मी नारायण योग, शशि राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग,बुधादित्य योग, गजकेसरी योग समेत कुई शुभ संयोग का निर्माण होगा। इस शुभ संयोग से कुछ राशियों पर शिवजी की विशेष कृपा बरसेगी और धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि के योग बनेंगे।

आइए जानते हैं सावन माह में बनने वाले दुर्लभ संयोग से किन राशियों को होगा लाभ?

मेष राशि : सावन महीने में मेष राशि के जातकों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होगी। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि : सावन में शिवजी की कृपा से सिंह राशि वालों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। करियर में अपार सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या इंक्रीमेंट के चांसेस बढ़ेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। अध्यात्म में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

धनु राशि : सावन महीने में धनु राशि वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। करियर की बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। रिश्तों की खटास दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

कुंभ राशि : सावन का पवित्र महीना कुंभ राशि वालों की किस्मत चमका सकता है। इस दौरान आपके हर कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के सफल होंगे। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी।

जिन लोगों की कुंडली में शनि की महादशा (Shani Dosh) चल रही है वो हर सावन सोमवार (Somwar) को महादेव का जल, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक करें। इससे समस्त भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। भोलेनाथ की कृपा दृष्टि बनी रहती है. सावन में महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा में कुछ खास चीजों का जरुर इस्तेमाल करें। जानें सावन सोमवार की पूजा सामग्री।

सावन सोमवार की पूजा में ये चीजें करें शामिल (Sawan Somwar Puja Samagri)

सावन सोमवार को शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं तो जल में गंगाजल मिला लें और फिर महादेव पर एक पतली धारा बनाकर अभिषेक (Abhishek) करें, इसे दौरान 108 बार महादेव के मंत्रों का जाप करें। अब मुट्ठीभर चावल और बेलपत्र (Belpatra) अर्पित करें। कहते हैं अगर इन तीन चीजों से शिव जी की पूजा की जाए तो शनि की साढ़ेसाती (Shani sade sati) और ढैय्या (Dhaiya) के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं। धन संकट दूर होता है। आर्थिक के साथ मानसिक कष्ट भी खत्म हो जाते हैं।

सावन सोमवार राशि अनुसार पूजा (Sawan Somwar Puja according to zoiac sign)

मेष राशि के लोग सावन के पहले सोमवार के दिन शहद का दान करें।

वृषभ राशि के लोग सावन में सफेद कपड़े, घी, तेल और ज्वार का दान करें।

मिथुन राशि के लोग मौसमी फल का दान करें। गौ माता को चारा भी खिलाएं।

कर्क राशि के लोग चांदी, दूध, मोती, चावल और चीनी का दान भी कर सकते हैं।

सिंह राशि वालों को गुड़ और शहद का दान करना चाहिए।

कन्या राशि वालों को कांसे के बर्तन का दान करना चाहिए।

तुला राशि वालों को चावल और दूध का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि वालों को सोना, तांबा और केसर का दान करना चाहिए।

धनु राशि वाले चने की दाल, केसर युक्त दूध का दान कर सकते हैं।

मकर राशि के लोगों को दान में छाता और कंबल देना चाहिए।

कुंभ राशि के लोगों को नीले-काले वस्त्र का दान करना चाहिए।

मीन राशि वालों को दान में अन्न-धन, दाल, पीले फूल देना चाहिए।

धार्मिक मान्यता अनुसार सावन के पूरे एक महीने तक भगवान भोलेनाथ धरती पर निवास करते हैं। इसलिए सावन (Sawan) में शिव जी (Shiv Ji) की पूजा, जलाभिषेक (Jalabhishek) करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

खासकर सावन के हर सोमवार (Sawan Somwar) पर पूजन का विशेष महत्व है। महादेव के भक्तों को हर साल सावन का इंतजार रहता है, आइए जानते हैं इस साल सावन 2024 में कब से शुरू होगा, कितने सावन सोमवार आएंगे।

इस साल सावन का महीना (Sawan Month) 22 जुलाई 2024, सोमवार से शुरू हो रहा है। इसका समापन 19 अगस्त 2024, सोमवार को होगा। साल 2024 में सावन की शुरुआत और समाप्ति दोनों ही सोमवार से हो रही है, जिससे इसका महत्व दोगुना हो गया है। इस बार सावन 2024 में पांच सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत आएंगे।

सावन माह महत्व (Sawan Significance)

शास्त्रों में वर्णन है कि जब चातुर्मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं तब महादेव ही सृष्टि का पालन करते हैं। शिव पुराण के अनुसार सावन चातुर्मास का पहला महीना होता है, जिसके अधिपति शंकर जी है। इस दौरान भोलेनाथ पृथ्वी पर वास कर अपने भक्तों के दुख, कष्ट दूर करते हैं।

मारकण्डेय ऋषि ने लंबी आयु के लिए सावन माह में ही घोर तप कर शिव जी की कृपा प्राप्त की थी, जिससे दीर्धायु का वरदान मिला। यही कारण है कि सावन में शिव पूजा करने वालों के समस्त संकट दूर हो जाते हैं।

सुख, समृद्धि, सफलता, लंबी आयु, धन, सुखी वैवाहिक जीवन, अच्छा जीवनसाथ प्राप्त होता है। मृत्यु के बाद व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।

सावन 2024 शिव पूजा की महत्वपूर्ण तिथियां (Sawan 2024 Important tithi)

सावन में शिव संग गौरी पूजन

सावन में 16 सोमवार व्रत शुरू करने का विधान है इसके अलावा इस महीने के हर मंगलवार का भी विशेष महत्व है। सावन के मंगलवार भोलेनाथ की शक्ति मां गौरी को समर्पित है, इन्हें मंगला गौरी व्रत कहा जाता है. इस दिन विवाहिता पति की सलामती और कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं।

मंगला गौरी व्रत 2024 (Mangla Gauri Vrat 2024)

सावन सोमवार पूजा विधि (Sawan Puja vidhi)

शिव पुराण के अनुसार शिव जी की पूजा शाम के समय श्रेष्ठ मानी गई है। वैसे तो सावन में शिव पूजा हर दिन करना श्रेष्ठ है लेकिन सोमवार खास है। पहले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर सफेद वस्त्र धारण कर लें. सफेद शिव का प्रिय रंग है।
घर के मंदिर में सफाई कर तांबे के पात्र में शिवलिंग रखें और एक बेलपत्र अर्पित कर तांबे या चांदी के लौटे से जल चढ़ाएं।
पंचामृत से अभिषेक करें। अभिषेक के समय निरंतर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
शिवलिंग पर अक्षत, फूल, धतूरा,सफेद चंदन, गुलाल, अबीर, इत्र, शमी पत्र चढ़ाएं। पार्वती जी की भी पूजा करें।
खीर, हलवे, बेल के फल का भोग लगाएं। घी का चौमुखी दीपक लगाकर शिव चालीसा का पाठ करें और फिर शिव जी की आरती करें और अंत में प्रसाद बांट दें।

सावन के नियम (Sawan Puja Niyam)

सावन में दाढ़ी, मूंछ, बाल कटवाना वर्जित है।
भूलकर भी सावन में मांस, मदिरा का सेवन न करें. ब्रह्मचर्य का पालन करें।
सावन में बैंगन, दूध, दही, हरी पत्तेदार सब्जियां न खाएं।
ब्रह्म मुहूर्त में उठे, गुस्से पर काबू रखें, बुरे विचार मन में न लाएं।
सावन सोमवार के व्रत के दिन व्यक्ति को स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

सावन माह 2024 के व्रत-त्योहार


22 जुलाई 2024, सोमवार – पहला सावन सोमवार व्रत
23 जुलाई 2024, मंगलवार – पहला मंगला गौरी व्रत
24 जुलाई 2024, बुधवार – गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत
27 जुलाई 2024, शनिवार – कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
29 जुलाई 2024, सोमवार – दूसरा सावन सोमवार व्रत
30 जुलाई 2024, मंगलवार – दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024, बुधवार – कामिका एकादशी
05 अगस्त 2024, सोमवार – तीसरा सावन सोमवार व्रत
06 अगस्त 2024, मंगलवार – तीसरा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
08 अगस्त, 2024, गुरुवार – विनायक चतुर्थी
09 अगस्त 2024, शुक्रवार – नाग पंचमी
12 अगस्त 2024, सोमवार – चौथा सावन सोमवार व्रत
13 अगस्त 2024, मंगलवार – चौथा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
16 अगस्त, 2024, शुक्रवार – पुत्रदा एकादशी
19 अगस्त 2024, सोमवार – रक्षा बंधन, पांचवां सावन सोमवार व्रत, सावन समाप्त

भगवान शिव की प्रिय चीजें और इसके लाभ


गंगाजल शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करने पर सुख-समृद्धि आती है।
केसर शिवलिंग पर केसर से अभिषेक करने पर शिवकृपा की प्राप्ति होती है।
गन्ने का रस आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गन्ने के रस से करें अभिषेक
इत्र मानसिक तनाव दूर करने के लिए इत्र से करें शिवजी का अभिषेक
दूध दूध चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।
दही शिवलिंग पर दही से कार्यों में बाधाएं दूर होती हैं।
घी अच्छी सेहत के लिए सावन के महीने में करें घी से भोलेनाथ का अभिषेक
चंदन सुख और शांति के लिए शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं
शहद समाज में मान-सम्मान के लिए शहद से करें शिललिंग का अभिषेक
भांग कष्टों और बीमारियों से बचने के लिए भांग करें अर्पित

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अतुल्य भारत चेतना मीडिया समूह द्वारा प्रायोजित “Reporter of the Month Award (Season- 01)” के लिए निर्धारित पुरस्कार राशि और प्रमुख नियम-शर्तों के बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें पूरी जानकारी 🌐👇🏼

Reporter of the Month Award (Season- 01)

विज्ञापन

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text