Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

गुरसरांय-गरौठा मार्ग पर चार पहिया वाहन ने मारी महिला को जोरदार टक्कर

By News Desk Jul 15, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अंश सिंह बुंदेला

झांसी गुरसरांय। गरौठा चौथी मील चौराहे पर एक चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार समय करीब 4:30 बजे ग्राम भेड़ा थाना रावतपुरा जिला भिंड निवासी राजकुमारी पत्नी शक्ति सिंह उम्र 60 वर्ष अपने किसी रिश्तेदार के यहां ग्राम चंद्रपुरा गरौठा किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। चौथी मील मंदिर के पास जैसे ही राजकुमारी ने सड़क पर थी तभी गुरसरांय से गरौठा की तरफ जा रही तेज रफ्तार गाड़ी HR 55 AB1258 ने महिला में जोरदार टक्कर मार दी। जिस से महिला दुर जा गिरी। और गाड़ी चालक गाड़ी लेकर गरौठा की तरफ भाग गया। जिस की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने गरौठा पुलिस को दी गरौठा पुलिस ने सक्रियता दिखाकर गाड़ी समेत वाहन चालक को गरौठा के पास पकड़ लिया। और घायल महिला को निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय भेज दिया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text