अतुल्य भारत चेतना
उमा शंकर त्रिपाठी
राजौरी गार्डन/नई दिल्ली। श्री सनातन धर्म मंदिर जे 3/34 राजौरी गार्डन नई दिल्ली नये वर्ष के अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति एवं मंदिर के पुजारी द्वारा संगीतमय श्री राम चरित मानस पाठ आरंभ किया गया |

अगले दिन श्री राम चरित मानस पाठ का समापन हुआ और भजन कीर्तन किया गया उसके बाद हवन यज्ञ और बाद विशाल भंडारा हुआ| मंदिर के पुजारियों ने बताया की हर वर्ष की भातिं इस वर्ष भी बड़े धूम -धाम,हसी -खुसी के साथ नव वर्ष मनाया गया |

मंदिर के पुजारियों ने दिल्ली के प्रदेश व राजौरी गार्डन निवासियों को नये वर्ष के शुभ अवसर पर लोगों को सुख -समृधि एवं सर्व मनोकामना पूर्ति की कामना की| सभी के जीवन में उर्जा का संचार भरे| प्रभु से हमारी यही प्राथर्ना है |

इस मौके पर मौजूद पुजारी राजेश कुमार मिश्रा,बच्चाराम त्रिपाठी,अवधेशानन्दजी ,गणेश शुक्ल ,मनोज दुबे ,अनिल तिवारी ,लवकुश तिवारी ,महाजन तिवारी राम निवास, और सचिन ने नये वर्ष की बधाईयाँ दी|
subscribe our YouTube channel
