Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

संस्कृति बोध परियोजना व्यापीकरण जन जागरण महा अभियान की हुई शुरुआत

By News Desk Jul 9, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
राजकुमार

सिद्धार्थ नगर। जनपद मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में संस्कृति बोध परियोजना व्यपीकरण जन जागरण महा अभियान की शुरुआत से की गई। बतौर कार्यक्रम मुख्य अतिथि संबोधित जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक जियालाल जी ने कहा विद्या भारती संस्कृति बोध परियोजना व्यापीकरण जन जागरण महा अभियान के माध्यम से समाज में संस्कृति, संस्कार और सभ्यता को जगाना चाहती है। इसके पूर्व कार्यक्रम की प्रस्ताविकी प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम केवल शर्मा ने कहा विश्व के प्रत्येक देश अपनी संस्कृति, परंपराओं, जीवन मूल्यों, ज्ञान विज्ञान एवं महापुरुषों के अनुभवों को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में भावी पीढ़ी को शिक्षा के माध्यम से सौंपने का प्रयास करता है संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्रीय प्रमुख राजेंद्र जी ने कहा भारत की महान आध्यात्मिक संस्कृति, श्रेष्ठ परंपराएं, जीवन मूल्य, महापुरुषों के आदर्श जीवन चरित्र तथा यहां का ज्ञान-विज्ञान इस देश की ही नहीं बल्कि विश्व की अमूल्य निधि मानी जाती है ,परंतु वर्तमान भारतीय शिक्षा पद्धति अपनी इस अप्रीतम राष्ट्रीय निधि को भावी पीढ़ी को सौंपने को तो दूर है उससे परिचित कराने का कार्य भी नहीं करा पा रही है। परिणामतः राष्ट्रीय स्वाभिमान शून्यता एवं विदेशी संस्कृति के अंधानुकरण की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हमारा पूरा विश्वास है कि यदि हमारे समाज को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के साथ अपनी महान उज्जवल संस्कृति ,गौरवशाली इतिहास , महापुरुषों के जीवन चरित्र ,श्रेष्ठ राष्ट्रीय परंपराओं से परिचय कराया जाए तो इस निराशा पूर्ण वातावरण में भी आशा की आशा की किरण उत्पन्न होकर अपेक्षित परिवर्तन दिखाई देगी। उक्त अवसर पर संस्कृति बोध परियोजना के प्रांतीय संयोजक दिवाकर जी, बालिका विद्यालय की प्रभारी श्रीमती प्रतिमा सिंह जी वरिष्ठ आचार्य श्रीमती सरिता श्रीवास्तव व महेंद्र प्रताप मिश्र समेत समस्त आचार्य बंधुओं व भैया बहनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text