Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

नव वर्ष के शुभ आगमन पर गौ सेवा सत्संग मंडल ने किया कार्यक्रम का आयोजन

By News Desk Jan 3, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
कुलभूषण गोयल

मोगा। गऊ सेवा सत्संग मंडल के द्वारा गोविंद गोधाम गौशाला, चडिक रोड मोगा में नव वर्ष 2024 के शुभ आगमन के अवसर पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फ्रेंड्स सेवा क्लब मोगा, अयोध्या धाम श्री राम मंदिर के अलावा शहर की अन्य कई धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायन के माध्यम से प्रभु गुणगान करते हुए की गई।

फ्रेंड्स सेवा क्लब के सुमित गर्ग, विनीत अरोड़ा, मनदीप सहगल गिन्नी, राकेश वर्मा, अमित धीर, विक्रांत गोयल, अमन कुमार, आशीष गुप्ता, राज आहूजा, संजीव कुमार इत्यादि सदस्यों ने गो माता की जय के जयघोष करते हुए गोधन को गुड़ तथा हरा चारा खिलाकर गौसेवा की। इस मौके पर गोविंद गोधाम गौशाला की सेवा संभाल करने वाली संस्था गौ सेवा सत्संग मंडल के सदस्यों राज सिंगला, नारायण जिंदल, मदनलाल, कश्मीरी लाल, महेश गोयल तथा शिव गर्ग के द्वारा गौशाला में गौ सेवा करने वाले कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान गौशाला में आने वाले गो सेवकों के लिए गरमा गरम चाय तथा पकोड़ों का लंगर लगातार चलता रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रधान राज सिंगला ने आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।

Subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text