अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता
सुलतानपुर। संतोष पांडेय द्वारा निस्वार्थ भाव से किये गए राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम शर्मा के दिशा निर्देश पर इन्हें अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के अयोध्या मण्डल का मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है । प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रदेश मिडिया प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी ने पत्र जारी करके संतोष पाण्डेय के उजवल भविष्य की कामना करते हुए आशा करते है कि आप सभी साधियों के साथ मिलकर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करेगें एवं संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल बनाएं।

पांडेय जी के मनोनयन पर प्रदेश संगठन महामंत्री अरूण प्रजापति, अयोध्या के चेत्रिय अध्यक्ष डॉ दिव्य दर्शन तिवारी, बलरामपुर जिला अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला,सुलतानपुर जिला अध्यक्ष शीतला प्रसाद पाण्डेय, जिला सदस्यता प्रभारी अरविंद मौर्य, जिला उपाध्याच राज शेखर सिंह, जितेन्द्र प्रताप सक्सेना , निर्मल मिश्रा आदि पत्रकार साथियों ने खुशी जाहिर की।
subscribe our YouTube channel
