Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

मध्य प्रदेश: सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में सावरकर व कुंडेश्वर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

अतुल्य भारत चेतना (सुरेश कुमार चौधरी)

टीकमगढ़।

टीकमगढ़ भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के मुख्य उपस्थिति में सावरकर व कुंडेश्वर मंडल की बैठक संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में सावरकर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव व कुंडेश्वर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार के नेतृत्व में महत्त्वपूर्ण कामकाजी बैठक संपन्न हुई। वहीं इसके पहले खरगापुर विधानसभा की खरगापुर मंडल की बैठक अमित जैन के नेतृत्व में, पलेरा मंडल की बैठक पवन संज्ञा के नेतृत्व में, बल्देवगढ़ मंडल की बैठक बारेलाल चौरसिया नंदू के नेतृत्व में व कुडीला मंडल की बैठक सुरेंद्र लोधी के नेतृत्व में संपन्न हुई। मुख्य रूप से मंच पर जिनेंद्र धुवारा, आशुतोष भट्ट,पूरन लोधी, अनीश खान, मनोज देवलिया, रोहित खटीक, पंकज प्रजापति आदि भाजपा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा का मंडल कार्यकर्ता व बूथ पर नियुक्त कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमों को डिजिटलाइजेशन फीडिंग करते हुए जिले को प्रदेश में अव्वल लाने का प्रयास कर रहे हैं,मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुना गया, वहीं अटल स्मृति पर्व व वीर बाल दिवस में पूरे सप्ताह बूथों पर कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण हुए।सभी भाजपा कार्यकर्ता सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक रह रहे हैं,सभी कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त हुए जिन्होंने हर सप्ताह कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की। भाजपा सरकार गरीब वंचित वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही,VG-GRAMG आने से ग्रामीणों के मजदूरों को सुरक्षा की गारंटी मिली है ।

Author Photo

न्यूज डेस्क मध्य प्रदेश

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text