Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आला कत्ल बरामद

रूपईडीहा बहराइच।रूपईडीहा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। थाना प्रभारी रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के निर्देशन में ये कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि मेरे नेतृत्व में उप निरीक्षक सवेश चन्द मय पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित वांछित अभियुक्त हसीब पुत्र हबीब अहमद, निवासी बनकुरी, थाना रुपईडीहा (उम्र लगभग 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को यह सफलता मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 5 जनवरी 2026 को कुतुबुद्दीनपुरवा–भटपुरवा मोड़ के पास से मिली। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद आला कत्ल डंडा बरामद किया गया।गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त हसीब को माननीय न्यायालय सदर, बहराइच में पेशी हेतु रवाना कर दिया गया है।

Author Photo

रईस

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text