Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन

अतुल्य भारत चेतना संवाददाता खुमेश यादव

 14 फरवरी से प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु 6 से 8 जनवरी तक बिलासपुर और रायपुर में होंगे ट्रायल

नारायणपुर, 3 जनवरी 2025 // भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में 14 फरवरी 2026 से किया जाना निर्धारित है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कुल 9 खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें 7 प्रतिस्पर्धात्मक खेल तथा 2 डेमो खेल सम्मिलित हैं।

उक्त आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 6 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक बिलासपुर एवं रायपुर में किया जाएगा। चयन ट्रायल के माध्यम से महिला एवं पुरुष वर्ग की छत्तीसगढ़ राज्य टीम का गठन किया जाएगा।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का एक सशक्त अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ राज्य खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है तथा राज्य के विभिन्न जिलों में वैलिफ्टिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कुश्ती, तैराकी, फुटबॉल एवं हॉकी जैसे खेलों में उत्कृष्ट क्षमता वाले खिलाड़ी उपलब्ध हैं।

चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए यह आवश्यक है कि खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी हो तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हो। आयु सीमा महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए खुली रखी गई है। चयन ट्रायल के समय खिलाड़ियों को अपना मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड अथवा स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

https://nicforms.nic.in/enRhYmxlNjk1N2M1ZDdiYmQ4NTIwMjYwMTAyMg== इस लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।

Author Photo

खुमेश यादव

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text