अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता – धर्मेंद्र सिंह लोधी
इसे भी पढ़ें (Read Also): कामां को ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान दिलाने के लिए जायरीन अजमेर शरीफ पहुंचकर दरगाह में दुआ करेंगे – इदरीश खान
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ । मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में जिला पुलिस टीकमगढ़ द्वारा “महिला सुरक्षा–स्वतंत्रता–सम्मान अभियान” को जिले में प्रभावी एवं सुदृढ़ रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनके आत्मविश्वास को सशक्त करना तथा समाज में समान अधिकारों एवं सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है।
विशेष महिला पुलिस दलों की सक्रिय भूमिका
अभियान के अंतर्गत नीड, परी, भरोसा, सहारा एवं आसरा नामक विशेष महिला पुलिस दल गठित किए गए हैं। ये दल जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, विधिक अधिकारों एवं आत्मसम्मान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
बड़ागांव थाना क्षेत्र में छात्राओं के साथ विशेष कार्यक्रम
इसी क्रम में दिनांक *01 जनवरी 2026* को *थाना बड़ागांव* क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा *“परी वर्ग”* अंतर्गत छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को निम्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया
आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण
गुड टच एवं बैड टच की स्पष्ट एवं व्यवहारिक जानकारी
व्यक्तिगत सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी
आपात परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाएं
महिला हेल्पलाइन:1090
साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930
पुलिस आपातकालीन सेवा:112
टीकमगढ़ पुलिस का संकल्प है कि जिले की प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर महसूस करे। यह अभियान पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयास से *महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी एवं स्थायी पहल* सिद्ध हो रहा है।

