Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर भाजपा रतनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन

भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर रतनपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन 

 ये वंदन की धरती है 

ये अभिनंदन की धरती है 

ये अर्पण की भूमि है 

ये तर्पण की भूमि है 

इसकी नदी नदी हमारे लिए गंगा है 

इसका कंकर कंकर हमारे लिए शंकर है।

हम जीयेंगे तो इस भारत के लिए 

और मरेंगे तो इस भारत के लिए।

हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा।

 ऐसे ही कई राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत रचनाओं के साथ साथ अपना संपूर्ण जीवन जीने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर अटल परिसर रतनपुर में अटल जी की प्रतिमा पर भाजपा रतनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।

साथ ही अटल जी के द्वारा किए गए कार्यों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बखान किया। अटल बिहारी वाजपेयी जी अमर रहे की नारों से सारा अटल परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप , भाजपा रतनपुर मंडल अध्यक्ष बबलू दुर्गा कश्यप, महामंत्री ज्वाला प्रसाद कौशिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष तिवारी, सुरेश सोनी, रविन्द्र दूबे,भानु कश्यप , प्रमोद कश्यप, चंद्रशेखर दूबे, द्वारिका पटेल, संतोष यादव , दीलिप प्रजापति , दिनेश प्रभाकर, हर्ष पटेल, केशव इंदुआ, उषा चौहान, विनू निराला, सावित्री रात्रे, सरिता कमलसेन, प्रमिला कश्यप, प्रभा मानिकपुरी, सुरेखा कश्यप, शिवानी सोनी, राजकुमारी बिसेन, पुष्पा तिवारी के अलावा नगर एवं आसपास के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Author Photo

प्रमोद कश्यप

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text