अतुल्य भारत चेतना (संवाददाता: विजय द्विवेदी)
धार (मध्य प्रदेश): सरदारपुर क्षेत्र के कड़ोदकलां में प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह बैठक शिव शक्ति के दरबार जयंती धाम उंडेश्वर महादेव वृक्ष मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जहां क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया।
बैठक में राहुल बैरागी को प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया। कृष्णा मारु को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर आदित्य धाकड़ और सुरेश चौहान नियुक्त हुए। सह सचिव के रूप में अजय पाटीदार, कोषाध्यक्ष के रूप में बंटी सिंह चौहान और सह कोषाध्यक्ष के रूप में प्रभु पाटीदार को चुना गया। वहीं, संजय जायसवाल को मीडिया प्रभारी की भूमिका दी गई।
इसे भी पढ़ें (Read Also): काशीपुर में वायु प्रदूषण सुधार योजना के तहत 3.61 करोड़ की इंटरलॉकिंग टाइल्स परियोजना का शिलान्यास
क्लब के संरक्षक के रूप में मनोहर सिंह चावड़ा, दिनेश रघुवंशी और गोवर्धन सिंह डोडिया को मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को विभिन्न पत्रकार संगठनों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी। धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं. छोटू जी शास्त्री, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर जी यादव, जयंती धाम संस्थापक अध्यक्ष रामकरण जी पटेल, बदनावर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम जी शर्मा तथा तहसील पत्रकार संघ और नागदा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह नई कार्यकारिणी क्षेत्रीय पत्रकारिता को मजबूत बनाने और स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। क्लब के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम के नेतृत्व में प्रेस क्लब और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनेगा।
यह बैठक जयंती धाम उंडेश्वर महादेव वृक्ष मंदिर के पवित्र परिसर में आयोजित होने से कार्यक्रम में आध्यात्मिक माहौल भी रहा। क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन को सराहा और पत्रकारों की एकजुटता की प्रशंसा की।
₹50,000 Instant Loan: Get Approved in Minutes

