अतुल्य भारत चेतना
टीकमगढ़-मध्य प्रदेश
रिपोर्टर- शहजाद वेग
भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की मासिक बैठक भारतीय किसान संघ जिला कार्यालय में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने की बैठक में सर्वप्रथम भगवान बलराम, भारत माता और दंतोपंत ठेंगड़ी जी का पूजन किया गया और कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी ने किया इसके जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने चलो ग्राम समिति की ओर अभियान के कार्यान्वयन पर चर्चा की, सभी से भारत माता पूजन का वृत्त लिया, तहसील प्रभारियों व आयाम प्रमुख के कार्यो की समीक्षा भी की इसके बाद जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज भारतीय किसान संघ लगातार किसानों के बीच में जाकर उन्हें उनके महत्व को बता रहा है सभी अपने-अपने स्तर पर संगठित होकर ग्राम समिति अभियान को सफल बनाए जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द हो सके भारतीय किसान संघ चाहता है कि जिले में सभी गांव की ग्राम समितियां बन जाए और चलो ग्राम समिति की ओर अभियान पर जोर देकर प्रयास किया जाए, संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई और आयाम प्रमुखों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां का बतलाया सभी तहसील अध्यक्षों से और तहसील प्रभारी से भारत माता पूजन का व्रत लिया गया और ग्राम समिति अध्यक्ष व मंत्री भी उनसे भी व्रत लिया गया भारत माता पूजन का ग्राम समिति दुश्यारा का अध्यक्ष रामदीन रैकवार और ग्राम समिति मंत्री अमान रैकवार को बनाया गया व टीकमगढ़/ बड़ागांव तहसील उपाध्यक्ष भगवान गिरि गोस्वामी को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष भगवत सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाठक, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र सिंह, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, तहसील अध्यक्ष तहसील टीकमगढ़ रामचंद्र श्रोत्रिय, तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार, तहसील अध्यक्ष दिगौड़ा/ मोहनगढ़ फूल सिंह घोष, लिधौरा तहसील अध्यक्ष मानसिंह यादव, तहसील संयोजक बद्री तिवारी, तहसील जैविक प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह परमार, तहसील सदस्य देशराज रजक, जगदीश लोधी, डरू रजक, तहसील उपाध्यक्ष ग्यासी रैकवार, घनश्याम रैकवार ग्राम समिति अध्यक्ष, भगवत राठौर, मलखान राजपूत, रामकिशन प्रजापति, रमुआ कुशवाहा, वीरेंद्र सेन, महुम सिंह घोष, लक्ष्मण पाल, हेमचंद्र रैकवार सहित कई किसान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें (Read Also): महाविसर्जन के लिए महासमिति ने आठ सेक्टरों में बांटा शहर

