Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी आधुनिक व सुलभ जांच सुविधा

शहडोल जिले के सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में आज जयसिंहनगर विधानसभा की विधायक माननीया श्रीमती मनीषा सिंह जी के करकमलों से डिजिटल एक्स-रे मशीन सुविधा का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से अब सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में आने वाले मरीजों को निःशुल्क अथवा अत्यंत कम शुल्क में आधुनिक डिजिटल एक्स-रे जांच का लाभ मिलेगा। इससे न केवल मरीजों को बाहर निजी जांच केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि तेज़, सटीक और बेहतर इलाज भी संभव हो सकेगा।

माननीया विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी द्वारा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सजगता से किए जा रहे प्रयासों की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

सिविल अस्पताल जयसिंहनगर की सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम माना जा रहा है।

क्षेत्रवासियों की ओर से माननीया विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी को हृदय से आभार एवं धन्यवाद

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text