खेत पर कार्य करने गए किसान की मौत , अत्यधिक ठंड से बताया जा रहा है अंदेशा
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): होटल अवंतिका फूड मॉल द्वारा निर्मित गुलाब जामुन मे निकला प्लास्टिक रबड़
डीग – डीग जिले की तहसील जनूथर के निकटवर्ती गांव दांतलौठी से एक दुखद खबर सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय विजयपाल पुत्र घीसा जाटव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विजयपाल खेत में पानी दे रहे थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का प्रथम दृष्टया मानना है कि कड़ाके की ठंड के कारण किसान की जान गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से भीषण ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है, जो अब आमजन के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

