Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यालय स्वच्छता अभियान चलाया गया

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यालय स्वच्छता अभियान चलाया गया

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता भरतपुर

डीग – राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को डीग जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यालय स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया। सामान्य प्रशासन (ग्रुप-2) विभाग के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सभी सरकारी एवं अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों, बोर्ड और निगमों में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालय कक्षों, फाइलों, डेस्क, सीढ़ियों और परिसर की साफ-सफाई की। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान का नेतृत्व किया। उनके स्वयं श्रमदान करने से कार्मिकों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशासन ने बताया कि अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है तथा इससे संबंधित फोटो DOIT&C पोर्टल पर ‘Two Years of Governance’ आइकॉन के अंतर्गत अपलोड की जाएंगी। यह अभियान जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी उपखंड, तहसील और पंचायत समिति कार्यालयों में भी चलाया जाएगा।

Author Photo

मनमोहन गुप्ता

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text